उत्तर प्रदेश लखनऊ मौसम केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सबसे ज्यादा तापमान झांसी और आगरा में ही रिकॉर्ड हो रहा है, झांसी में जहां 49 डिग्री सेल्सियस,वही आगरा में 48 डिग्री सेल्सियस, तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान रिकार्ड किया गया है।
Lucknow: पूरा उत्तम प्रदेश आसमान से बरस रही आग की वजह से झुलस रहा है। करीब 132 साल के बाद यूपी में ऐसी प्रचंड गर्मी पड़ी है।इस जानलेवा गर्मी ने पूरे उत्तर प्रदेश में अभी तक 32 लोगों को अपना निवाला बना लिया है। हीट वेव, लू और आसमान से बरसती हुई आग की वजह से लोग अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं।

24 घंटे लोग एयर कंडीशनर चलने पर मजबूर हो गए हैं। कुछ लोग हर वक्त कुलर के सामने ही बैठे हुए नजर आ रहे हैं।पिछले तीन हफ्तों में ही 20 लाख से ज्यादा एसी और कूलर यूपी में बिक चुके हैं। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सबसे ज्यादा तापमान झांसी और आगरा में ही रिकॉर्ड हो रहा है।
झांसी में जहां 49 डिग्री सेल्सियस हो रहा है, वहीं आगरा में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान रिकार्ड किया गया है।
आज भी तापमान इसी तरह रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि आंकड़ों पर नजर डाले हैं तो झांसी में 49 डिग्री सेल्सियस आखिरी बार 1892 में गया था जबकि आगरा में 48 डिग्री सेल्सियस 1977 में गया था वाराणसी में 47 डिग्री सेल्सियस 1966 में गया था।
वहीं प्रयागराज में 48 डिग्री सेल्सियस 1979 में गया था।
यह साल वो थे जब मई का महीना इतना गर्म हुआ था। और अब 2024 में मई का महीना इतना ही गर्म हुआ। उन्होंने बताया कि कल से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

लेकिन अभी मौसम विभाग इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है उन्होंने बताया कि अभी भी यूपी में रेड अलर्ट और वर्म नाइट का अलर्ट जारी है लकी भी चेतावनी है।
इसलिए हो रही है प्रचंड गर्मी वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस साल इतनी ज्यादा गर्मी पड़ने के पीछे की वजह यह है,कि ऊपरी छोभ मंडल के प्रति चक्रवात सक्रिय है। इसके अलावा इन दिनों सूर्य धरती के बेहद करीब है। जिस वजह से धरती पर इसकी सीधी किरणें पड़ रही है lबादलों की कोई आवाजही नहीं है ।
आज रहेगा ऐसा मौसम:
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जब की न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा!
बाराबंकी, हरदोई,कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी,गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क,बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।
जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।फतेहपुर,बांदा,सुल्तानपुर,फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर ,फतेहगढ़, बस्ती, झांसी,उरई, हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
वही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम: बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद,मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर,मेरठ, आगरा, अलीगढ़, और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा!जबकि अधिकतम तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस रह सकता है !

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम:आजमगढ़, नोएडा,गाजियाबाद, हापुड़,सहारनपुर,बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है।