Bhoum Pradosh Vrat June 2024: कब है भौम प्रदोष,भौम प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करें

Bhoum Pradosh Vrat June 2024: कब है भौम प्रदोष,भौम प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करें
प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत किया जाता है।आईए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने का क्या फल है,वही इस माह मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत के विषय में जानकारी

सनातन धर्म में भौम प्रदोष व्रत को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है।इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विधि विधान से पूजा अर्चना करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति हो जाती है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन महादेव की पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। और शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है, वही इस बार प्रदोष व्रत 4 जून मंगलवार के दिन पड़ रहा है।
इसलिए इस भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा, बता दे इस दिन भगवान शिव के साथ बजरंगबली की पूजा करने का भी विधान है।कहते हैं महाबली की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है।धन दौलत का भंडार भरता है अब ऐसे में भौम प्रदोष व्रत के दिन किन-किन चीजों का दान करने से
लाभ हो आईए जानते हैं विस्तार से इस विषय में


भौम प्रदोष व्रत के दिन व्रत के दिन लाल वस्तुओं का दान करें। भगवान हनुमान जी को लाल रंग बहुत ही प्रिय है। और मंगलवार के दिन मंगल देव को भी लाल रंग अति प्रिय है। इसलिए इस दिन लाल वस्त्र, लाल रंग के फल, लाल फूल, आदि का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।साथ ही हनुमान जी की कृपा प्राप्ति करना चाहते हैं,और जीवन में सुख शांति सुख समृद्धि की वृद्धि करना चाहते हैं,तो आप हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ में महादेव की पूजा अवश्य करें।
कहते हैं भगवान महादेव के एकादश रुद्र स्वयं हनुमान जी महाराज हैं।और मंगलवार के दिन पडने वाले प्रदोष का महत्व और भी बढ़ जाता है।क्योंकि महाबली हनुमान जी के साथ महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख शांति सुख संपन्नता सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।तो आईए जानते हैं
भौम प्रदोष व्रत के दिन किन वस्तुओं का दान करें: जिसे आपके जीवन की सभी प्रकार के संकट कष्ट परेशानियां दूर हो जाएं साथ ही आपके घर में धन दौलत का भंडार हमेशा भरा रहे


भौम प्रदोष व्रत के दिन करें गुड का दान: गुड को भगवान शिव और हनुमान जी दोनों का प्रिय माना जाता है, इसलिए भौम प्रदोष व्रत के दिन गुड का दान करना बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से भगवान शिव और हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मंगल ग्रह क्रोध, ऊर्जा ,और पराक्रम का ग्रह माना गया है, यदि आपकी कुंडली में भी मंगलदेव कमजोर हैं तो भौम प्रदोष व्रत के दिन गुड का दान करना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है ।

भौम प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान करें काले तिल को सभी प्रकार के नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना गया है,ऐसा कहा जाता की भूमि प्रदोष व्रत के दिन जो भी व्यक्ति काले तिल का दान करता है। उसकी सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं।और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। साथ ही  नकारात्मक ऊर्जा का दहन होता है ।और जीवन में सुख शांति की वृद्धि होती है ।

भौम प्रदोष व्रत के दिन नारियल का दान करें:

नारियल को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। वहां प्रदोष व्रत के दिन नारियल का दान करने से सबको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है भगवान शिव यानी प्रदोष व्रत के दिन नारियल का दान करने से भक्तों की सभी प्रकार की मनोकामनाएं महादेव पूरी करते हैं। साथ ही साथ व्यक्ति की सभी  ग्रह दोष से छुटकारा मिल जाता है। नारियल का दान करने से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!