दूल्हा आया बारात लेकर दुल्हन हो गई फरार प्रेमी संग,7 फेरे लिए साली के संग लड़के ने


25 june 2024: Bihar
बिहार समस्तीपुर न्यूज़: समस्तीपुर जिले से विवाह का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है,जो बेचारा दूल्हा सज धज कर अपनी बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचता है, इसी दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाती है!
इज्जत बचाने के लिए दोनों परिवारों ने मिलकर दूल्हे की शादी उसकी साली से करवा दी, इस अजीबोगरीब विवाह की चर्चा चारों ओर हो रही है,हालांकि शादी की अगली सुबह दुल्हन को पुलिस ने बरामद कर लिया, उसने अपने प्रेमी पर किडनैप करने का आरोप लगा दिया!!
इस अनोखी शादी की घटना के संबंध में बताया जा रहा है,शुक्रवार की रात रसोड़ा थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव से बारात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी!कन्या पक्ष की ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी! पूरी तैयारी के साथ विवाह के लिए  बर पक्ष भी मंडप में पहुंचता है!
लेकिन जैसे ही बारात पहुंचने की जानकारी मिली कि उसी समय लड़की घर से सौच करने के बहाने निकल गई! और गांव के ही अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई!
जैसे ही जानकारी परिवार वालों को मिली की लड़की गायब है,तो घर के लोग अपनी इज्जत को लेकर परेशान हो गए! परिवार के लोग इकट्ठा होकर लड़की को खोजने लगे!लेकिन वह कहीं मिली नहीं!
लड़की वालों ने घटना की सच्चाई लड़के वालों को बता दी,कुछ देर के बाद मान मनौवल  के बाद लड़का अपनी साली के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गया!
फिर दुल्हन की जगह साली ने दूल्हे के साथ फेरे लिए!
दूल्हा और दुल्हन को विदा करने के बाद, लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, बताया गया की लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई है!
इस मामले में थाना अध्यक्ष अपर थाना अध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि लड़की के लापता होने की जानकारी रात में मिल गई थी!
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है, सुबह लड़की को बरामद कर लिया गया है! पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है,इधर फरार दुल्हन ने नई कहानी सुना दी है!
उसका कहना है उसके प्रेमी ने उसे किडनैप कर लिया था!
हालांकि घरवाले उसकी बात मानने को तैयार नहीं है, लड़की ने बताया वह रात भर अपने प्रेमी में ही मनीष और उसके दोस्तों के साथ में थी! लेकिन सुबह-सुबह लड़की को उसका प्रेमी वापस घर छोड़ गया!और भाग गया,
लड़की को देख परिवार वालों ने उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया! और कहा कि मनीष के साथ चली जाए क्योंकि परिवार की इज्जत चली गई! लड़की ने बताया कि मनीष ने उसका अपहरण कर लिया था,अपनी मर्जी से उसके साथ नहीं गई थी! मनीष ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की लड़की के बयान पर मनीष और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!