आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त,10 महाविद्याओं की होगी पूजा

आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त,10 महाविद्याओं की होगी पूजा
हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है,वैदिक पंचांग के अनुसार वर्ष में कुल चार नवरात्रियां पड़ती हैं! जिसमें से दो चैत्र की नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि होती है!
इसके साथ ही दो गुप्त नवरात्रि होती है, इस दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान बताया गया है! शास्त्रों में इन नौ दिनों के दौरान तांत्रिक सिद्धियां की जाती हैं! पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होती है!तो आईए जानते हैं कब से है शुरू हो रही है?आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि इसके साथ ही जानेंगे कलश स्थापना का मुहूर्त और 10 महाविद्याओं के बारे में!
कब से कब तक है आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि: हिंदू पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि शनिवार 6 जुलाई 2024 से प्रारंभ हो रही है!15 जुलाई 2024 सोमवार को समाप्त होगी!इस वर्षगुप्त नवरात्री मे तृतीया तिथि 2 दिन पड़ रही है, इसलिए आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि पूरे 10 दिन रहेगी !
आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि की घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 6 जुलाई को सुबह 5:11 से लेकर 7:26 के बीच है! अभिजीत मुहूर्त दिन में 12:00 बजे से लेकर 12:54 तक रहेगा !
गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की होगी विशेष पूजा अर्चना
आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के दौरान विशेषता 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है!इस दौरान माता काली,मां तारा, मां छिन्नमस्ता, मां षोडसी,मां भुवनेश्वरी,मां त्रिपुर भैरवी ,मां धूमावती ,मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला माता की पूजा की जाती है !

गुप्त नवरात्रि 2024 आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष तिथि
6 जुलाई 2024 आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि घट स्थापना मुहूर्त,
7 जुलाई 2024 आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि द्वितीया तिथि,
8 जुलाई 2024 आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि तृतीया तिथि
9 जुलाई 2024 आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि तृतीया तिथि,
10 जुलाई 2024 आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि चतुर्थी तिथि,
11 जुलाई 2024 2024 आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि पंचमी तिथि,
12 जुलाई 2024 आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि षष्ठी तिथि,
13 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि सप्तमी तिथि
14 जुलाई 2024आषाढ मास गुप्त नवरात्रि महाष्टमी तिथी ,
15 जुलाई 2024 आषाढ मास गुप्त नवरात्रि महा नवमी


गुप्त नवरात्रि का महत्व गुप्त नवरात्रि का महत्व आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलावा माता काली एवं अन्य दास महाविद्याओं की पूजा करने का विशेष रूप से विधि विधान है!इस दौरान तांत्रिक साधना और अघोरी मंत्र सिद्धि के लिए गुप्त साधना करते हैं! इसमें महाविद्याओं की पूजा गुप्त तरीके से की जाती है!

Disclaimer: yahan par di gai jankariyan dharmik sahastron ke anushaar hai Bharat tv ishki pushti nahi karta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!