गुप्त नवरात्रि 9 दिन 9 तरह के दीपक,किस्मत के बंद दरवाजे खोल देगा
आषाढ मास में गुप्त नवरात्रि में मां आदिशक्ति की पूजा अर्चना के लिए विशेष रूप से समर्पित होता है! इस बार आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से प्रारंभ हो गई है, इस दौरान मां दुर्गा की पूजा गुप्त रूप से करने का विधान है!अगर आप नवरात्रि के नौ दिनों में 9 तरह के दिए जलाते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहद ही सिद्ध उपाय साबित होगा!साथ ही आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी!
गुप्त नवरात्रि विशेष उपाय आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का महापर्व मां त्रिपुर सुंदरी आदि शक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है! इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गई है! गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा एवं 10 महाविद्याओं की विशेष रूप से पूजा अर्चना करने का विधान बताया गया है!
शास्त्रों में चैत्र और शारदीय नवरात्र की तरह ही अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं की पूजन के साथ व्रत का उद्यापन किया जाता है!
इस बार माता रानी घोड़े पर सवार होकर के आ रही हैं, हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार साल भर में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है! इसके अलावा किसी काम में विशेष रूप से सिद्धि पाने के लिए गुप्त नवरात्रि का पर्व बेहद ही महत्वपूर्ण होता है!
गुप्त नवरात्रि के 9 दिन विभिन्न तरह के दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है
गुप्त नवरात्रि में जलाएं 9 दिन 9 दीपक गुप्त नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा अर्चना विशेष रूप से की जाती है! जिनमें से प्रत्येक का अपना-अपना अलग-अलग महत्व एवं अलग-अलग स्वरूप होता है!
नौ देवियों की पूजा के लिए आप 9 अलग-अलग प्रकार के दीपक जला सकते हैं, जिनमें से प्रत्येक दीपक देवी का प्रतिनिधित्व करता है !
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन जलाएं घी का दीपक गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घी का दीपक जलाना चाहिए! गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घी का दीपक जलाने से माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है!और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है!घी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है!
माता कालिका की कृपा भी विशेष रूप से प्राप्त होती है! जिससे धन दौलत में वृद्धि होती है, और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है! नवरात्रि के पहले दिन घी का दिया जलाने से लंबी आयु और निरोगी शरीर का आशीर्वाद मिलता है! नवरात्रि के पहले दिन माता कालिका की पूजा करने के लिए भी घी का दीपक जला सकते हैं !
दूसरे दिन गुप्त नवरात्रि में तेल का दीपक नवरात्रि के दूसरे दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए!गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन माता तारा महाविद्या की पूजा का विशेष रूप से विधान है !इनकी पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाने से विशेष लाभ मिलता है! साथ ही मनचाहा फल भी प्राप्त होता है!
मन की मनोकामना जो भी होती है वह भी माता रानी के आशीर्वाद से पूर्ण होती है!
गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन घी का दीपक जलाना चाहिए नवरात्रि के तीसरा दिन माता महाविद्या त्रिपुर सुंदरी का विशेष रूप से दिन होता है !इस दिन माता त्रिपुर सुंदरी की पूजा अर्चना करने के लिए विशेष रूप से समर्पित होता है!इसलिए इनकी पूजा में जी का दीपक जलाना चाहिए !
चौथे दिन चलाएं आटे का दीपक गुप्त नवरात्रि की चौथे दिन माता भुवनेश्वरी की पूजा करने के लिए उनके सामने गेहूं के आटे का दीपक जलाने से आरोग्य समृद्धि और विशेष रूप से ज्ञान प्राप्त होता है! इसके साथ ही हमारे जीवन में चल रही सभी प्रकार की समस्याओं से हमें छुटकारा प्राप्त होता है!
घी का दीपक पांचवें दिन पांचवें दिन गुप्त नवरात्रि के पांचवा दिन माता छिन्नमस्ता की पूजा में विशेष रूप से घी का दीपक जलाना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है! घी को शुद्ध पवित्र और देवी देवताओं का प्रिय भोग भी माना जाता है! घी के दीपक का प्रकाश माता छिन्नमस्ता की तेजस्विता का प्रतीक है! घी का दीपक जलाने से माता छिन्नमस्ता प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद जातक के ऊपर बनाए रखती हैं!
छठे दिन जलाएं तेल का दीपक गुप्त नवरात्रि के छठे दिन त्रिपुर भैरवी माता की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है!साथ उनके सामने सरसों का तेल दीपक जलाना चाहिए! ऐसा करने से जीवन में चल रही है हर प्रकार की समस्याओं का समन होता है /!और व्यापार धंधे में लाभ प्राप्त होता है !
सातवें दिन चलाएं घी का दीपक तंत्र शास्त्र में माता धूमावती को महाविद्याओं में से विशेष रूप से पूजा अर्चना का विधान है! इनकी पूजा करने से मोक्ष और भौतिक संपदा मिलती है! मां धूमावती की पूजा में दिया जलाने का विशेष रूप से महत्व होता है! दीपक जलाने से मां देवी प्रसन्न होती हैं!माता धूमावती की पूजा के लिए घी का दीपक जला सकते हैं!माता को प्रसन्न कर सकते हैं !
आठवें दिन जलाएं घी का दीपक गुप्त नवरात्रि की आठवें दिन माता बगलामुखी की पूजा विशेष रूप से की जाती है! उनकी पूजा में घी का दीपक जलाना श्रेष्ठ माना गया है! घी को शुद्ध और पवित्र माना जाता है! और देवी देवताओं का प्रिय भोग भी माना गया है! माता बगलामुखी को ज्ञान वाणी और विजय की देवी माना गया है! उनकी पूजा में घी का दीपक जलाने से माता प्रसन्न होती है! और अपनी कृपा बरसाती हैं जातक के ऊपर !
नवें दिन तेल का दीपक माता मातंगी और मां कमला देवी दोनों को शक्ति और समृद्धि की देवी कहा गया है! इनकी पूजा के लिए गुप्त नवरात्रि के नौवे दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए! जिससेमाता प्रसन्न होती है!और अपना आशीर्वाद हमारे ऊपर हमारे परिवार के ऊपर बनाए रखती हैं! इस दिन विशेष रूप से दान करना चाहिए!