Kedarnath Maasive Avalanche Uttarakhand: केदारनाथ में एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया, अगर हादसा होता तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी,केदारनाथ मंदिर के पीछे भीषण की हिमस्खलन का वीडियो देखकर कई लोगों के होश उड़ गए!
Kedarnath Maasive Avalanche उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है!भक्त भोलेनाथ के लगातार केदारनाथ का रूख करते हुए नजर आ रहे हैं!भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ हर रोज केदारनाथ धाम पहुंच रही हे! मंदिर के सामने वारे पहाड़ पर अचानक से हिमस्खलन हो गया, इसे देखने के बाद मंदिर परिसर में आसपास खड़े लोगों में भी भगदड़ मच गई !
विडियो आया सामने हिमस्खलन का
केदारनाथ में हुए हिमस्खलन के वीडियो सामने आया है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर के पीछे वाले पहाड़ पर अचानक से हिमस्खलन होता हुआ दिखाई दे रहा है!
वही हिमस्खलन के कारण टूटी हुई बर्फ तेज रफ्तार से नीचे की ओर आ रही थी!
इस नजारे को देखकर कई लोगों के होश उड़ गए, हालांकि मंदिर के पीछे बने गांधी सरोवर के कारण की हिमस्खलन वहीं रुक गया !और आगे नहीं बढ़ सका!
इससे मंदिर परिसर में मौजूद हजारों लोगों की जान बच गई,वह केदारनाथ मंदिर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ!
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस हादसे में कोई भी जान माल की हानि नहीं हुई है!और मंदिर भी पूरी तरह सुरक्षित बना हुआ है!
त्रासदी याद आ गई 2013 की: बता दें यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है,जब केदारनाथ पर आपदा के बादल बन रहे हैं,इससे पहले भी केदारनाथ में प्राकृतिक आपदाएं आ चुकी हैं l!
साल 2013 की इस तरह की त्रासदी इसका सटीक उदाहरण है,केदारनाथ मंदिर से कई किलोमीटर की ऊंचाई पर बसी चोराबाड़ी झील पर बादल फटने की वजह से मंदाकिनी नदी तूफान पर आ गई थी!
इसी आपदा में कई हजार लोगों की जान चली गई थी, और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए थे !

मई में चार धाम यात्रा के कपाट खुले थे: बता दें कि
10 में से चार धाम की यात्रा प्रारंभ हो गई थी,अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री,यमुनोत्री और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले हैं!वहीं 12 मई को बद्रीनाथ और 25 मई को हेमकुंड साहिब के भी कपाट खोले गए हैं!