नई दिल्ली :18वीं लोकसभा के गठन के लिए 543 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग हुई!भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे!इससे पहले 1 जून को अंतिम दौर का मतदान पूरा होते ही एग्जिट जल के नतीजे आ गए!
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल होता है।
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में और दिसंबर 2013 से दिसंबर 2023 तक के 67 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल किए गए 69 चुनाव में से 64 चुनाव में इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक साबित हुए थे। तो आईए जानते हैं इस बार के एग्जिट पोल में किस राज्य में किस पार्टी को कितनी ज्यादा सीटें मिल रही है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में फिर से एक बार एनडीए की सरकार बनती दिख रही है ।
देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे साफ हो गए हैं, इस एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 361-401सीटें मिल रही है। वही इंडी एलाइंस को 131 से 166 सीटें और अन्य को 8 से 20 सिम मिलने का अनुमान है ।
कर्नाटक कर्नाटक में एनडीए को 20 से 22 सीटें मिल रही हैं ।तो वही इंडिया ब्लॉक को 3 से 5 सीटें मिल सकती है।वही जीडीएस को तीन सीटे मिल सकती है। राज्य में कुल लोकसभा की 28 सीटें हैं।
केरल केरल में एनडीए को 2 से 3 सीटें मिलने जा रही है। वहीं कांग्रेस को 13 से 14 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा यूडीएफ प्लस को 4 सीटें तो एलडीएफ को जीरो से 1 सीटें मिलने जा रही है।भाजपा का केरल मे खाता खुलता हुवा दिखाई दे रहा है।
महाराष्ट्र महाराष्ट्र की 48 सीटों के लिए एनडीए के पक्ष में 46फीसदी वोट डाले गए हैं । वहीं इंडिया गठबंधन का वोट शेयर 43 फीसदी रहा।इसके अलावा सीटों की शेयरिंग की बात करें तो एनडीए को 28 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है ।
इसके अलावा इंडिया ब्लॉक को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है ।
राजस्थान राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।इसमें इंडिया को 51 फीसदी वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है। वही इंडिया को 41 फीसदी वोट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है ।सीटों की बात करें एनडीए को 16से 19 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा इंडिया को5 से 7 सीटें मिल सकती है
पंजाब पंजाब में एनडीए को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं। वही 13 सीटों वाले इस राज्य में इंडिया को 7 से 9 सीटें मिल सकती हैं। इस राज्य में कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।ऐसे में आपको दो सीटें मिलने का अनुमान है। वही शिरोमणि अकाली दल को 2से 3 सीटे मिलती दिखाई दे रही है।
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में एनडीए को 10 से 11 सीटे मिलने का अनुमान है। इंडिया को जीरो से 1 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है।बता दे राज्य में 11 लोकसभा सीटे हैं
हरियाणा हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा को 6 से 7 सीटे मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 6 से 8 कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिल सकती है।
जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर में इस बार बंपर वोटिंग देखने को मिली है।एग्जिट पोल में एनडीए को 0 से 2 सीटे तो वहीं इंडिया गठबन्धन को 0से 3 सीटे मिल सकती है।
असम असम में एनडीए को 10 से 12 सीट वहीं पर इंडिया को 2से 4 सीटे मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में एनडीए के पक्ष में 49 फीसदी वोट पड़ा है । वही इंडिया गठबंधन के पक्ष में 39फीसदी वोट पड़ा है।सीटों की शेयरिंग के आंकड़े पर नजर डालें हैं तो एनडीए को 67 से 72 सीटें मिल सकती है।इसके अलावा इंडिया को 8 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। मायावती की बसपा की बात करें तो एक सीट का अनुमान जताया जा रहा है।
उत्तराखंड उत्तराखंड में एनडीए को 60फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ दिख रहा है। तो वही 35 फीसदी वोट इंडिया को मिल सकता है।इसके अलावा सीटों की बात करें तो सभी 5 सीटें भाजपा को मिलती हुई दिखाई दे रही है।
तेलंगाना तेलंगाना में एनडीए को43 फीसदी वोट शेयर मिला है । इंडिया गठबन्धन को 39 फीसदी वोट शेयर मिला है। सीटों के शेयरिंग की बात करें तो एनडीए को 11 से 12 सीटें मिलने जा रहीं हैं।इसके अलावा इंडिया गठबंधन 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल के 42 सीटों पर एनडीए के वोट शेयर की बात करें तो 46 फीसदी रहा है। वहीं टीएमसी के वोट शेयर की बात करें तो 40 फीसदी रहा। राज्य में इंडिया गठबंधन में सहमति नहीं बन सकती थी। टीएमसी और कांग्रेस में अलग-अलग चुनाव लड़ा था, बंगाल में बीजेपी को 26 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं टीएमसी को 11 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है।
उड़ीसा उड़ीसा की 21 सीटों पर नजर डालें तो एनडीए को 51 फ़ीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है। तो वहीं इंडिया को 13 फीसदी वोट मिल रहा है। ओडिसा में बीजेपी को 18 से 20 सीटें और बीजू जनता दल को 2 सीटें मिल सकती है।
आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश में एनडीए को 53 फ़ीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है। तो वहीं इंडिया को 4 फीसदी वोट मिल सकता है। इसके अलावा सीटों की बात करें तो एनडीए को 21 से 23 सीटें मिल सकती है। तो वहीं इंडिया को इस राज्य में खाली हाथ रहना होगा।
तमिलनाडु तमिलनाडु मैं एनडीए को 2 से 4 सीटें मिलने जा रही हैं।तो वही इंडिया गठबंधन को 33 से 37 सीटें मिलती की दिखाई दे रही हैं। इंडिया गठबंधन में भी कांग्रेस को 13 से 15 सीटे तो डीएमके को 20 से 22 सीटें मिलने जा रही है ।एआईएडीएमके को राज्य में 2 सीटें मिल रही हैं। बता दे राज्य में लोकसभा की 39 सीटें हैं।
बिहार बिहार में को इंडिया गठबंधन को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। राज्य की 40 सीटों में से एनडीए को 29 से 33 सीटें मिल सकती है ।इसके अलावा 02 सीटें अन्य को जा रही है ।
दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी को 6 से 7 सीटें मिल सकती है। इंडिया को जीरो से 1 सीटें मिल सकती है।
गुजरात गुजरात में एनडीए को 63 फीसदी और इंडिया को 33 फीसदी वोट शेयर मिला है। सीटों के हिसाब से बात करें तो एनडीए को 25 से 26 और इंडिया को जीरो से 1सीटें मिलने का अनुमान है। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं जिसमे सुरत की सीट पर चुनाव नहीं हुआ। वहा पर बीजेपी उम्मीदवार ने निर्विरोध ही यह चुनाव जीत लिया है
झारखंड झारखंड में एनडीए को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है।वही इंडिया गठबंधन को 4 से 5 सीटे मिल सकती है। 14 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा को नुकसान दिख रहा है।
गोवा गोवा में एनडीए को 52 फ़ीसदी वोट मिलता दिख रहा है तो वही इंडिया को 43 फीसदी वोट मिल सकती है।2 सीटों वाले इस राज्य में 1=1 सीटें दोनों दलों के बीच में जा रहीं हैं ।
मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में इंडिया को 33 फीसदी वोट मिलने जा रहा है ।सीटों की बात करें तो 29 सीटों वाले इस राज्य में एनडीए 28 से 29 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा इंडिया को जीरो से एक सीटे मिलने का अनुमान है ।
चंडीगढ़ में इस बार कांग्रेस की जीत हो सकती है। यहां से अब तक बीजेपी की किरण खेर सांसद थी। इस बार यहां से कांग्रेस के मनीष तिवारी जीत सकते हैं।
असम की 14 लोकसभा सीटों में से 9 से 11 बीजेपी के खाते में जाने का अनुमान है ।कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिल सकती है। जबकि अन्य पार्टियों को दो सीटों पर चुनाव जीत सकती हैं।
जम्मू कश्मीर की 5 सीटों में से तीन पर इंडिया ब्लॉक जीत सकती है दो सीटों पर बीजेपी को मिलती हुई दिखाई दे रही है।
त्रिपुरा की दोनों सिम एनडीए के पास जाने का अनुमान है